उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य चुनाव 2026 - मेरी प्रतिबद्धताएं
उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 2026 के लिए मेरे वादे
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा।
बार और बेंच के बीच एक स्वस्थ और प्रभावी समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करूंगा।
अधिवक्ताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति का पालन सुनिश्चित करूंगा।
महिला अधिवक्ताओं के लिए बेहतर और सुरक्षित कार्य वातावरण तथा बुनियादी ढांचा प्रदान करवाने के लिए प्रयास करूंगा।
प्रत्येक अधिवक्ता का एक Provident Fund Account खुलवाने में सहायता करूंगा, जिसमें वो न्यूनतम राशि जमा कर सके और आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग कर सके।
अधिवक्ताओं के डेथ क्लेम की राशि बढ़वाने के लिए सरकार से समन्वय करूंगा।
प्रत्येक अधिवक्ता को 10 लाख रुपए तक की कैशलेस मेडिक्लेम सुविधा दिलवाने के लिए प्रयास करूंगा।
65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध अधिवक्ताओं जो अब वकालत नहीं कर रहे, उन्हें पेंशन सुविधा दिलवाने के लिए कार्य करूंगा।
प्रत्येक जूनियर अधिवक्ता को रजिस्ट्रेशन की तारीख से तीन साल तक 5,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि (Stipend) दिलाने के लिए प्रयास करूंगा।
प्रत्येक अधिवक्ता के चैंबर निर्माण के लिए सरकार से सहयोग प्राप्त करने, इसे धरातल पर लाने और इसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
अपने प्रदेश में सरकार से समन्वय स्थापित कर के Toll Plaza पर कोर्ट में पेशी के लिए जाने वाले अधिवक्ताओं के लिए टैक्स की छूट की सुविधा दिलवाने के लिए प्रयास करूंगा।
उत्तराखंड के अधिवक्ताओं की समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पित। मैं प्रत्येक अधिवक्ता के अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्ष करने को प्रतिबद्ध हूं।